जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के कार्यक्रम में वंदे मातरम बजाए जाने पर विवाद हो गया है। कार्यक्रम में शामिल कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आलोचना के बाद माफी मांगते हुए तौबा की है। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सवाल उठाया कि धर्मगुरुओं को माफी क्यों मांगनी पड़ रही है? वहीं, MMU ने कार्यक्रम में वंदे मातरम बजाने पर आपत्ति जताई।