वक्फ बिल के समर्थन को लेकर NDA के कौन-कौनसे दल अब भी हैं चुप और कौन कर रहा है विरोध?

कल लोकसभा में वक्फ बिल पेश होना है और एनडीए के प्रमुख घटक दल टीडीपी, जीतन राम मांझी की 'हम', जेडीयू और शिवसेना (शिंदे) ने समर्थन का एलान कर दिया है लेकिन एलजेपी (आर), आरएलडी और अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने अपना रुख साफ नहीं किया है। वहीं, कांग्रेस, द्रमुक, सपा, टीएमसी और एआईएमआईएम इसका विरोध कर रहे हैं।