वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में हंगामा हुआ और समिति के 10 विपक्षी सांसदों को दिनभर के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें कल्याण बनर्जी, ए राजा, असदुद्दीन ओवैसी, नासिर हुसैन, नदीमुल हक, इमरान मसूद समेत अन्य शामिल हैं। जेपीसी चेयरमैन जगदंबिका पाल ने कहा कि विपक्षी सदस्यों ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।