वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर AIMPLB ने किया विरोध प्रदर्शन

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'काला कानून वापस लो, मोदी सरकार होश में आओ' के नारे लगाए। वहीं, वक्फ संशोधन विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने कहा, "यह केवल सियासी तकरार है।"

Load More