वकील उज्जवल निकम की बायोपिक में नज़र आएंगे राजकुमार राव
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के जाने-माने वकील उज्जवल निकम की बायोपिक में ऐक्टर राजकुमार राव उनकी भूमिका निभाते नज़र आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक अविनाश अरुण होंगे जबकि दिनेश विजान फिल्म का निर्माण करने वाले हैं। फिल्म की कहानी तैयार हो चुकी है और इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।