लखीमपुर खीरी में वकील अवधेश सिंह से थप्पड़ खाने वाले बीजेपी विधायक योगेश वर्मा सोमवार को यूपी विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। विधायक ने एक पत्रकार से फोन पर कहा, "मुझे न्याय नहीं मिला...विधानसभा आकर क्या करूंगा? मैं साथियों को क्या मुंह दिखाऊंगा? मेरी हिम्मत नहीं पड़ रही है।" अवधेश को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया था।