वक्त बताएगा कि पीएम मोदी को 10 लाख से अधिक वोट मिलेंगे या 10 लाख वोटों से हारेंगे: राय
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए वाराणसी (यूपी) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय ने कहा है, "मैं काशी का रहने वाला हूं और यहां के घर-घर से वाकिफ हूं।" उन्होंने आगे कहा कि वक्त बताएगा कि पीएम मोदी को वाराणसी में 10 लाख से अधिक वोट मिलेंगे या वह 10 लाख वोटों के अंतर से हारेंगे।