वक्फ बोर्ड से जुड़े केस में 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर एसीबी ने मारा छापा
दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से संबंधित 2 साल पुराने मामले में 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान के घर व 5 अन्य ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने रेड के दौरान खान से जुड़े ठिकानों से बिना लाइसेंस वाली 1 पिस्टल और ₹12 लाख कैश ज़ब्त किया है।