एक अमेरिकी महिला को वज़न करने वाली मशीन के डिजिटल डेटा के ज़रिए पति की बेवफाई का पता चला है। उसने बताया कि वह किसी और से संबंध न बनाने की शर्त पर पति से अलग रह रही थी। वहीं, जब उसने मशीन की मेमोरी चेक की तो उसे रात 12:25 और 12:26 बजे दो अलग-अलग वज़नों का रिकॉर्ड दिखा।