भारतपे के पूर्व एमडी अश्नीर ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा है, ''वज़न और इंच कम कर रहा हूं, पौष्टिक खाना खा रहा हूं और सैर के लिए जा रहा हूं।'' अश्नीर की इस तस्वीर पर एक यूज़र ने लिखा, ''क्या ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने आपको प्रेरित किया? जैसे उन्होंने अर्जुन कपूर को किया था।''