मुंबई में स्टेशन पर बजा छठ का भोजपुरी गाना, मचा सियासी संग्राम; कई दल आमने-सामने
मुंबई में छठ पूजा के दौरान वडाला रेलवे स्टेशन पर भोजपुरी गाने बजाने को लेकर शिवसेना (UBT) ने रेलवे प्रशासन से शिकायत की और बंद ना करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। रेलवे ने इसे उत्तर भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए की जा रही घोषणाएं बताया। BJP-शिवसेना (शिंदे गुट) ने विपक्ष पर मराठी, गैर-मराठी विवाद भड़काने का आरोप लगाया।