'वन नेशन वन इलेक्शन' पर राष्ट्रपति को सौंपी गई रिपोर्ट

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाले पैनल ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है। पूर्व राष्ट्रपति ने 18,626 पन्नों की यह रिपोर्ट राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपी। पैनल ने राजनीतिक दलों, हितधारकों एवं विशेषज्ञों के साथ बातचीत और 191 दिनों के शोध कार्य के बाद रिपोर्ट तैयार की है।

Load More