वनडे में संयुक्त रूप से सबसे तेज़ 6,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने बाबर आज़म

पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आज़म वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 6,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज़ हाशिम अमला के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बाबर ने शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने 126वें वनडे मैच की 123वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।