पूरे साल वर्कआउट नहीं किया, सिर्फ खान-पान बदला था: 'काफी पतली' दिखने को लेकर विद्या
अभिनेत्री विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में कहा है, "हर कोई मुझे कह रहा है कि आप काफी पतली लग रही हो लेकिन मैंने पूरे साल वर्कआउट नहीं किया।" उन्होंने कहा, "एक न्यूट्रिशनल ग्रुप ने मुझे बताया कि यह फैट नहीं बल्कि सिर्फ सूजन है। उन्होंने मेरा खान-पान बदलकर उससे मुझे सूट न होने वाली पालक-लौकी जैसी चीज़ें हटा दीं।"