बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन यशराज फिल्म्स (YRF) की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन 'रॉकेट बॉयज़' के निर्देशक अभय पन्नू करेंगे। उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में बन रही इस फिल्म को YRF के सीईओ अक्षय विधानी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 31 मार्च 2028 को रिलीज़ होगी।