वरुण धवन और पूजा हेगड़े ने ऋषिकेश में की गंगा आरती, वीडियो किया शेयर
अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने ऋषिकेश (उत्तराखंड) में एकसाथ गंगा आरती की। पूजा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें-वीडियो शेयर कर लिखा, "ऋषिकेश में हमारे काम की शानदार शुरुआत हुई। धन्य हैं।" वरुण और पूजा फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे हैं जिसका निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन कर रहे हैं।