ऐक्टर वरुण धवन ने भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की क्लिप में अपना चेहरा स्वैप करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को आउट करते ही चक्रवर्ती के फैन्स वरुण धवन को बधाइयां देने लगे थे। इस पर चक्रवर्ती ने धवन की फोटो पर 'शानदार गेंदबाज़ी भैया' कमेंट किया था।