अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी नताशा दलाल को लेकर बात की और 'अभिनेत्रियों के साथ काम करने पर क्या वह इनसिक्योर फील करती हैं' सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "वह (पत्नी) मुझे जानती है...उसको पता है कि घर ही आने वाला है लौटकर। नताशा लाइमलाइट से दूर रहना चाहती है।"