वर्षों से सोच रहा कि CM बनूं लेकिन बात कहां बन पाती है: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित
मुंबई में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि उनकी इच्छा है कि वह भी मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा, "मुझे कई वर्षों से लगता है कि मैं मुख्यमंत्री बनूं लेकिन बात कहां बन पाती है।" उन्होंने आगे कहा, "कभी ना कभी तो वो दिन आएगा।" गौरतलब है, एनसीपी चीफ अजित पवार 6 बार महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री रहे हैं।