inshorts

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की 'जुगजुग जीयो' को आईएमडीबी पर मिली 10 में 9 रेटिंग

वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की आज रिलीज़ हुई फिल्म 'जुगजुग जीयो' को आईएमडीबी पर 9/10 रेटिंग मिली है। शुक्रवार रात 8:30 बजे तक आईएमडीबी पर 8,339 यूज़र्स ने फिल्म को रेटिंग दी जिनमें से 5,477 (65.7%) ने इसे 10 स्टार दिए हैं। फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है।