वरुण ने फसल जलाते किसान का वीडियो किया शेयर, लिखा- कृषि नीति पर पुनर्विचार की ज़रूरत

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को अपनी फसल जलाते एक किसान का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, "यूपी का यह किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए पिछले 15 दिनों से मंडियों के चक्कर लगा रहा था...धान नहीं बिके तो हताशा में फसल को आग लगा दी...हमें अपनी कृषि नीति पर पुनर्विचार करने की ज़रूरत है।"