वह अधेड़ उम्र के गुस्सैल आदमी हैं: नसीरुद्दीन के 'निरक्षर शासक' वाले बयान पर जावेद अख्तर
गीतकार जावेद अख्तर ने नसीरुद्दीन शाह के 'निरक्षर शासक इस देश को अनपढ़, असंवेदनशील, नाकाबिल और असफल बनाना चाहेगा' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसी बातें अधिक सभ्य भाषा में कही जा सकती थीं। खैर, वह एक अधेड़ उम्र के गुस्सैल आदमी हैं इसलिए वह इसी तरह बोलते हैं।"