वह अभी मेरे साथ काम न करें, वैसे भी मुश्किलें बढ़ जाती हैं: शाहरुख को लेकर ऐक्टर अली ज़फर

पाकिस्तानी ऐक्टर व सिंगर अली ज़फर ने एक इंटरव्यू के दौरान 'आप शाहरुख खान के साथ कब काम करेंगे' सवाल पर कहा है, "अभी फिलहाल तो वह मेरे साथ काम न ही करें...वहां पर ऐसे ही मुश्किलें बढ़ जाती हैं।" वहीं, अली ने ऐक्ट्रेस शहनाज़ गिल को लेकर कहा, "अगर वह इच्छुक हैं...तो मैं उनके साथ एक गाना करना चाहूंगा।"