वह असाधारण अभिनेता थे: 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाने वाले त्रिवेदी के निधन पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'रामायण' धारावाहिक में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "वह न सिर्फ एक असाधारण अभिनेता थे बल्कि जनसेवा के प्रति जुनूनी भी थे। भारतीयों की कई पीढ़ियां उन्हें 'रामायण' धारावाहिक में उनके काम के लिए याद रखेंगी। ओम शांति।"