वह उदास लोगों को मुस्कुराहट की सौगात देने वाले सिकंदर थे: राजू के निधन पर कुमार विश्वास

कवि कुमार विश्वास ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर कहा है, "राजू भाई ने आखिरकार ईश्वर के लोक की उदासी से लड़ने के लिए सांसारिक यात्रा से विराम ले ही लिया।" उन्होंने कहा, "उदास लोगों को मुस्कुराहट की ईश्वरीय सौगात देने वाले सिकंदर को अंतिम प्रणाम।😢🙏" गौरतलब है, श्रीवास्तव कार्डियक अरेस्ट के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती थे।