वह एक ज़मीन से जुड़े नेता थे: शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताते हुए PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने X पर लिखा, "वह एक ज़मीन से जुड़े नेता थे जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ।" उन्होंने आगे कहा, "वह आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे।"