अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' में अपने को-ऐक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर कहा है कि वह स्क्रीन पर जैसे दिखते हैं, उससे बिल्कुल अलग हैं। बकौल ऐक्ट्रेस, "वह पर्दे पर अपने द्वारा निभाए गए किरदारों से अलग हैं, जो बहुत दिलचस्प है। वह बहुत शर्मीले, शांत, बहुत प्यारे और सहनशील हैं। विजय एक शानदार सह-कलाकार हैं।"