पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज़ राजा और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बकौल राजा, "लता मंगेशकर कृपा, नम्रता और सादगी की प्रतिमूर्ति थीं।" वहीं बाबर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''एक स्वर्णिम युग का अंत...उनकी जादुई आवाज़ और विरासत दुनिया भर में...लाखों लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेगी।"