वह गटर से निकलकर नाले में गिरे हैं: कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने पर विजयवर्गीय

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है, "अगर कोई गटर से निकलकर नाले में गिरता है तो वह उनके प्रति केवल सहानुभूति प्रकट कर सकते हैं।" गौरतलब है कि कन्हैया कुमार 2019 में सीपीआई के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे।