वह गरीब परिवार से आए थे, उन्होंने मेहनत के दम पर विश्व में पहचान बनाई: राजू पर अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए कहा है, "वह बहुत गरीब परिवार से आए थे...और उन्होंने अपनी मेहनत, संघर्ष और टैलेंट से...देश व दुनिया में पहचान बनाई।" अखिलेश ने कहा, "ऐसे कॉमेडियन और ऐसे हुनर वाले लोग कम पैदा होते हैं...वह ज़मीनी बातों को अपने टैलेंट के सहारे लोगों तक पहुंचाते थे।"