वह चाहें तो गोली मरवा सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते: लालू के 'विसर्जन' वाले बयान पर नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 'मैं बिहार में एनडीए सरकार व नीतीश कुमार का विसर्जन सुनिश्चित करूंगा' बयान पर प्रतिक्र‍िया दी है। उन्होंने कहा, "अगर वह (लालू) चाहें तो मुझे गोली मरवा सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते।" बिहार में तारापुर व कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उप-चुनाव होगा।