वह दिन-रात बयान बदलती हैं: ममता की विपक्ष से बीजेपी के खिलाफ एक होने की अपील पर चौधरी

ममता बनर्जी की विपक्षी नेताओं से बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वह दिन-रात अपने बयान बदलती हैं। उन्होंने कहा, "कभी वह बीजेपी...कभी कांग्रेस...बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने...तो कभी कांग्रेस को खत्म करने जैसी बातें कहती हैं।" बकौल चौधरी, ममता पर भरोसा करना या न करना एक जैसा है।