वह दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे: केजरीवाल के इस्तीफे के सवाल पर आतिशी
दिल्ली शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मंत्री और 'आप' नेता आतिशी ने उनके इस्तीफे को लेकर कहा है, "केजरीवाल जी दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "ज़रूरत पड़ेगी तो केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। कोई भी कानून उन्हें जेल से सरकार चलाने से नहीं रोकता है।"