भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और चंडीगढ़ से दो-बार बीजेपी सांसद रह चुके सत्य पाल जैन ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर सोमवार को कहा, "वह बहुत मेहनती व्यक्ति हैं।" उन्होंने कहा, "हम दोनों खरड़ से ताल्लुक रखते हैं। मैं बहुत खुश हूं।" बकौल जैन, उन्होंने चन्नी को बचपन से आगे बढ़ते हुए देखा है।