अभिनेता शाहिद कपूर ने 'कॉफी विद करण-7' में करण जौहर के 'वर्तमान में बॉलीवुड के नंबर वन अभिनेता और अभिनेत्री कौन हैं?' सवाल पर 'केजीएफ' सीरीज़ के अभिनेता यश और अभिनेत्री कियारा आडवाणी का नाम लिया है। इससे पहले यश के अभिनय पर कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम पर उन्हें 'कई दशकों से गायब भारत का ऐंग्री यंग मैन' बताया था।