वह मुझसे बार-बार माफी मांग रहे थे: अरविंद के साथ 'सीता अपहरण' सीन को लेकर दीपिका
'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने बताया है कि 'सीता अपहरण' सीन की शूटिंग के दौरान रावण बने दिवंगत अभिनेता अरविंद त्रिवेदी उनसे बार-बार माफी मांग रहे थे। बकौल दीपिका, "सीन में वह मेरे बाल खींच रहे थे....इसे लेकर उन्हें बहुत बुरा लग रहा था। इसके लिए उन्होंने मीडिया के सामने भी मुझसे माफी मांगी थी।"