वह रजिस्टर्ड पागल हैं, क्रैकपॉट हैं: असम चुनाव से पहले राहुल गांधी को लेकर हिमंत बिस्वा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक पत्रकार से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी रजिस्टर्ड पागल और क्रैकपॉट हैं। इसके साथ ही उन्होंने असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 90-100 सीटें जीतने का दावा किया है। असम विधानसभा में 126 सीटें हैं।