वह लंबे-चौड़े हैं तो फिल्म में लोग उन्हें ही देखेंगे: सिद्धार्थ से इनसिक्योरिटी पर वरुण

अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से इनसिक्योर होने को लेकर कहा है, "उस समय मुझे लगा था कि सिद्धार्थ लंबे-चौड़े हैं और हैंडसम हैं तो लोग उन्हें ही देखेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "फिल्म में दो हीरो है तो लगा था कि लोग मुझे नोटिस भी करेंगे या नहीं?"