वह विदेश में है, अभी पढ़ाई कर रही है: बेटी नीसा के फिल्मों में आने पर अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन ने अपनी बेटी नीसा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू की संभावना पर फिल्म कम्पैनियन को बताया है कि उन्होंने अब तक इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बकौल अजय, "मुझे नहीं पता...वह इस लाइन में आना चाहती है या नहीं। बच्चों के साथ कुछ भी कभी भी बदल जाता है...वह विदेश में है, अभी पढ़ाई कर रही है।"