inshorts

वह समय के पाबंद हैं: 'रणबीर की को-स्टार के तौर पर अच्छी आदत क्या है?' के सवाल पर आलिया

ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट से इंस्टाग्राम पर पूछा गया कि 'आपके पति व ऐक्टर रणबीर कपूर की एक को-स्टार के तौर पर सबसे अच्छी आदत क्या है'? आलिया ने रणबीर की फोटो शेयर कर जवाब दिया, "रणबीर के साथ काम करना बेहद आसान है...वह समय के बहुत पाबंद हैं।" आलिया ने आगे कहा, "वह कभी सेट नहीं छोड़ते...उनका अनुशासन शानदार है।"