वह सीक्रेट बातों को भी गलती से सब को बता देती हैं: मां गौरी की सबसे खराब आदत पर सुहाना खान

ऐक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 'कॉफी विद करण-7' के दौरान अपनी मां गौरी खान की सबसे खराब आदत के बारे में बताया है। सुहाना ने कहा, "मेरी मां सीक्रेट (जो बातें नहीं बतानी) गलती से सब को बता देती हैं...जब तक आप उन्हें 500 बार न बताएं कि ये किसी को नहीं बताना...जो बेहद परेशान करता है।"