वह सुपरस्टार हैं, मैं नर्वस था: कटरीना के साथ काम करने पर सिद्धांत चतुर्वेदी
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के साथ काम करने को लेकर कहा है कि वे दोनों ही सुपरस्टार्स हैं और कटरीना के साथ काम करने पर वह नर्वस थे। उन्होंने कहा, "मेरे लिए...हर फिल्म पहली फिल्म जैसी है...अपनी पहली फिल्म में रणवीर (सिंह) और आलिया (भट्ट) के साथ काम किया...फिर दीपिका और कटरीना के साथ।"