वहीदा रहमान ने अपनी फिल्मों से जुड़ी यादगार चीजें फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन को कीं दान
अभिनेत्री वहीदा रहमान ने अपनी फिल्मों से जुड़ी यादगार चीज़ों को फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन को दान कर दिया है। इनमें वहीदा द्वारा फिल्म 'सीआईडी' के प्रीमियर में पहनी गई साड़ी, 'कागज़ के फूल', 'चौदवीं का चांद', 'साहिब बीबी और गुलाम' से उनके फोटो एल्बम और लॉबी कार्ड शामिल हैं। वहीदा ने कहा, "इन चीज़ों को संरक्षित करने की ज़रूरत है।"