वाजपेयी युग की विचारधारा देश की राजनीति से हुई अस्त: अपने मुखपत्र 'सामना' में शिवसेना
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के एक संपादकीय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता लिखकर कहा कि 'मन' और 'अपराध' की सुस्पष्ट व्याख्या करने वाले वाजपेयी युग की उनकी विचारधारा देश की राजनीति से कब की अस्त हो चुकी है। इसमें लिखा गया, "अगर बीजेपी ने ढ़ाई साल पहले 'बड़ा मन' दिखाया होता...तो ये नौबत नहीं आती।"