समाचार एजेंसी एएनआई ने एनसीबी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि एजेंसी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए एनसीबी की 3 सदस्यीय टीम मंगलवार को दिल्ली से मुंबई जाएगी। बकौल एएनआई, इस टीम में डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह और इन्स्पेक्टर स्तर के दो अधिकारी शामिल होंगे।