वायनाड में बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ केरल के बीजेपी चीफ के. सुरेंद्रन को बनाया उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने वायनाड (केरल) सीट से राहुल गांधी के खिलाफ केरल बीजेपी प्रमुख के. सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है। तामलुक (पश्चिम बंगाल) से कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय व संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख व उसके सहयोगियों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाली रेखा पात्रा को बशीरहाट से उम्मीदवार बनाया गया है।