सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान रैपर बादशाह के स्टेज से गिरने का दावा किए जाने के बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। बादशाह ने कहा, "वह मैं नहीं हूं...लेकिन आशा करता हूं कि वह जो कोई भी हो सुरक्षित हो।" बादशाह के पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा, "वह पंजाबी सिंगर एली मंगत हैं।"