मुंबई क्रूज़ छापेमारी के बाद वायरल सेल्फी में आर्यन खान के साथ दिखा एनसीबी का गवाह धोखाधड़ी के कम-से-कम 4 मामलों में आरोपी है। इससे पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक ने उसकी पहचान के.पी. गोसावी नामक प्राइवेट डिटेक्टिव के रूप में की थी। पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता के मुताबिक, गोसावी शहर में धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित है।