वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में कड़ी की गई सुरक्षा जांच

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार को वायुसेना के एक काफिले पर आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सेना ने इलाके में सुरक्षा जांच कड़ी कर दी है। सख्ती से गाड़ियों की जांच करते सैनिकों का वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है कि हमले में घायल हुए जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।