वायुसेना ने कोविड-19 वैक्सीन लगवाने से इनकार करने वाले एक कर्मी को किया बर्खास्त
भारतीय वायुसेना ने कोविड-19 वैक्सीन लगवाने से इनकार करने वाले अपने एक कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। टीकाकरण के खिलाफ वायुसेना के एक कर्मचारी की याचिका पर केंद्र ने गुजरात हाईकोर्ट को बताया कि वैक्सीन नहीं लगवाने वाले वायुसेना के 9 कर्मचारियों को नोटिस भेजा गया था। बकौल सरकार, वायुसेना में टीकाकरण सेवा की अनिवार्य शर्त है।